भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

Hamirpur : देर रात पोल्ट्री फार्म में आग लगने से 5000 मुर्गे जिंदा जले ,लाखों का नुकसान

हमीरपुर : बड़सर उपमंडल के दलचेहड़ा बुधवार रात पोल्ट्री फार्म में आग लगने से 5000 मुर्गे जिंदा जल गए हैं। फॉर्म में 12000 मुर्गे थे। प्लांट के मालिक जगतार ने कहा कि उसका लाखों का नुकसान हो गया है। आगजनी की यह घटना रात 1:00 बजे के करीब सामने आई है। 1:15 बजे के करीब अग्निशमन विभाग को घटना के बारे में सूचित किया गया है।

अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। बलवीर चंद्र व जगतार सिंह पार्टनरशिप में इस फॉर्म को चलाते हैं। अग्निशमन विभाग हमीरपुर की टीम भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई थी जिससे कुछ हद तक राहत और बचाव कार्य हो पाया है। अग्निशमन चौकी बिझड़ी के प्रभारी वतन सिंह का कहना है कि आग लगने से छोटे और बड़े 5000 मुर्गे जल गए हैं जबकि फार्म की संपत्ति को भी नुकसान हुआ है।

 

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक