12वीं की छात्रा से युवक ने की अश्लील हरकत

अजमेर। अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत 12वीं की स्टूडेंट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी से परेशान होकर जहर खा लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए तो उसने गांव के युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया। रामगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच रामगंज थाना प्रभारी अशोक बिशु के द्वारा की जा रही है। रामगंज थाना पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर को रामगंज थाना अंतर्गत निवासी 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने पॉइजन खा लिया। जिसे संभाग के सबसे बड़े जेएलएन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और पीड़िता के बयान लिए गए।

पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि वह 12वीं की स्टूडेंट है। उसकी मां की तबीयत खराब होने के कारण वह 5 सितंबर को जोधपुर गई हुई थी। इसके बाद से वह कोचिंग कभी टेंपो या स्कूटी पर जा रही थी। उसी के गांव के रहने वाले युवक के द्वारा उसका लगातार पीछा किया और छेड़छाड़ की गई। कोचिंग के बाहर खड़े होकर उससे बात करने के लिए दबाव भी बनाया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक के द्वारा उसकी अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल भी किया गया। जिससे परेशान होकर उसने पॉइजन खा लिया। पीड़िता के बयानों पर रामगंज थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।