भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव पर मंथन करेंगे दिग्गज

शिमला। हिमाचल में चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का मंथन 16 जनवरी को होगा। संगठन की इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ ही इस बार विधानसभा का चुनाव हारने वाले नेता भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। ब्लॉक और जिलाध्यक्षों का बैठक में मौजूद रहना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा है कि इस बार कांग्रेस लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर शानदार जीत हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। श्री किमटा ने कहा कि 16 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्री-विधायक और विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि नेताओं की उपस्थिति में होने वाली जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक के प्रबंधों की समीक्षा की गई है।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदधिकारोयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मार्गदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और अखिल भारतीय कांग्रेस के दिशानिर्देश पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं को इन चुनावों के लिए जिम्मेदारियां दी जानी हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक