Breaking NewsTop Newsअसमदिल्ली-एनसीआरभारतराज्य

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्ली। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के खिलाफ FIR, यात्रा के खिलाफ असम में FIR हुई दर्ज, असम के जोरहाट शहर में रूट बदलने पर FIR दर्ज हुई।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम में प्रवेश करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि देश में शायद सबसे भ्रष्ट सरकार और सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री इस राज्य में है। यात्रा के नगालैंड से असम में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी ने शिवसागर जिले में लोगों को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना की। राहुल गांधी ने कहा कि वे नफरत फैला रहे हैं और जनता का पैसा लूट रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि शायद भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार असम में है। आप जानते हैं कि यहां क्या हो रहा है। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के मुद्दों को उठाएंगे। दोपहर में राहुल ने जोरहाट जिले के नाकाचारी के देबेरेरापार में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और आरोप लगाया कि आदिवासियों, चाय बागान के श्रमिकों और असम के अन्य मूल निवासियों के खिलाफ भाजपा नीत सरकार कई अन्याय कर रही है।

उन्होंने कहा कि असम में भ्रष्टाचार धड़ल्ले से हो रहा है। हम सब जानते हैं कि भारत में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री शायद असम के मुख्यमंत्री हैं। जोरहाट शहर में, अपने तीसरे संबोधन में संध्या काल के दौरान राहुल ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि उनकी संतान, वह खुद और उनकी पत्नी–सभी किसी ना किसी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्हें लगता है कि पैसा असम के लोगों को खरीद सकता है क्योंकि वे खरीदे जा सकते हैं। लेकिन असमी लोग खरीदे नहीं जा सकते और उनकी कीमत कोई नहीं लगा सकता।

कांग्रेस नेता ने अपनी बस की हाइड्रोलिक लिफ्ट से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के खिलाफ सबसे बड़ा अन्याय बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के साथ भारत प्रगति नहीं कर सकता। हमारा वादा है कि हम सभी सरकारी रिक्तियां भरेंगे। हम छोटे और मध्यम उद्योगों को भी पुनर्जीवित करेंगे क्योंकि यह क्षेत्र सबसे अधिक संख्या में नौकरियां पैदा करता है। इससे पहले नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने मणिपुर के बारे में बात की और कहा कि उस राज्य में गृह युद्ध जैसी स्थिति है, जहां पिछले साल तीन मई से जातीय हिंसा जारी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक