दर्दनाक! घर के आंगन में सो रहे बच्चे पर तेंदुए ने किया अटैक, ऐसे बची जान

आगरा: आगरा जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर स्थित सैंया क्षेत्र के गांव बिरहरू में घर के आंगन में सो रहे आठ साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ बच्चे को उठाकर ले जाने लगा। चीख-पुकार सुन ग्रामीण तेंदुआ के पीछे दौड़े तो वह बच्चे को छोड़ भाग निकला। घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। इधर, वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम बिरहरू निवासी डेविड (8) पुत्र भूरी सिंह परिजनों के साथ आंगन में सो रहा था। अचानक तेंदुआ ने घर पर धावा बोल दिया और डेविड को उठाकर ले जाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर परिजन जाग गए। परिजनों का हंगामा सुन ग्रामीण भी उनके साथ तेंदुए के पीछे दौड़े। ग्रामीणों के शोर और टॉर्च की रोशनी से घेराबंदी पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों और परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। भयभीत बालक केवल तेंदुआ के उठा ले जाने के बारे में ही बता सका। उसकी हालत गंभीर है।

एसीपी सैंया, पीयूषकांत राय ने कहा कि तेंदुए की जानकारी पर सर्किल के सभी थानों के ग्रामीणों को सजग रहने को कहा गया है। वन विभाग को तेंदुए के क्षेत्र मे होने की सूचना दी है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है।

तेंदुए के घर में घुसकर बच्चा उठा ले जाने की खबर पूरे इलाके में फैल गयी। आसपास के गांवों के ग्रामीण भी दहशत में आ गए। सूचना पर एसआई अमर राणा गांव में पहुंचे। पुलिस ने बच्चे को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भेजा। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने जानवर के पद चिह्नों के नमूने लिए। बता दें कि कुछ माह पहले पिनाहट क्षेत्र में भी तेंदुआ देखा गया था। उसने कई लोगों को घायल किया था।

इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ दिख रही है। वीडियो तीन दिन पूर्व हाइवे स्थित ग्राम जाजऊ के पास एक पेट्रोल पम्प के पीछे का है। वीडियो पेट्रोल पम्प के कर्मचारी आसिफ निवासी सैंया ने बनाया है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक