घर जाते समय महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, ड्राइवर गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा में एक महिला चिकित्सक को देर रात क्लीनिक से घर छोड़ने जा रहे ड्राइवर ने उनके साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद महिला ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त (ड्राइवर) को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सोमवार की देर रात महिला ने चालक राजकुमार मंडल के बारे में सेक्टर-50 स्थित घर जाने के दौरान छेड़छाड़ करने की सूचना दी। सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

मामला महिला चिकित्सक से जुड़ा हुआ था इसीलिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल के पास से आरोपी राजकुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के मधुबनी जिला का रहने वाला है। वर्तमान में आरोपी सेक्टर-51 के होशियारपुर में रहता था।

बीटेक छात्रा से छेड़छाड़

लखनऊ में दुबग्गा थाने से चंद कदम दूर रविवार रात बहन के साथ घर लौट रही बीटेक छात्रा से सरेराह एक युवक ने छेड़छाड़ की। बहन के विरोध पर आरोपित ने उसका हाथ पकड़ कर मोड़ दिया और कई तमाचे जड़कर भाग निकला। तहरीर पर दुबग्गा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता के मुताबिक वह और उसकी छोटी बहन बीटेक कर रही है। वह बहन के साथ रविवार को जरूरी काम से निकली थी। रात में दोनों घर लौट रही थी।

वह दोनों दुबग्गा थाने से आगे बढ़कर वी मार्ट के पास पहुंची ही थीं, तभी मलिहाबाद के मिरजापुर निवासी अयान खान बहन से छेड़खानी करने लगा। इस पर उन्होंने विरोध जताया। यह देख आरोपित अयान ने गालियां देते हुए हाथ पकड़कर मोड़ दिया। इसके बाद आरोपित ने एक के बाद कई तमाचे जड़ दिए। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपित मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक तहरीर पर मुकदमा दज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। घर पर दबिश दी गई पर अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

रहीमाबाद में दबंगों ने विवाहिता से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। चीख पुकार पर पीड़िता की चेन लूटकर आरोपित भाग निकले। कोर्ट के आदेश पर रहीमाबाद पुलिस ने पांच माह बाद चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने केस दर्ज कराया कि गांव के चंदन शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, मोहित कुमार, भैया लाल की परिवार से रंजिश चल रही है। बीती सात जून को आरोपित उसके घर का दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा खोलते ही आरोपित गालियां देते हुए छेड़छाड़ करने लगे। चीख पुकार पर लोगों को जुटता देख आरोपितों ने गले पर झपट्टा माकर सोने की चेन लूटकर भाग निकले। इसके बाद रहीमाबाद थाने में शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पांच माह माह बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद के मुताबिक आरोपित चंदन शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, मोहित और भैया लाल पर केस दर्ज कर लिया गया है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक