ताजमहल की नगरी में मिलती है यह स्वादिष्ट मिठाई, मुंह में डालते ही घुल जाता है आगरा का पेठा

आगरा ताजमहल के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है। इस शहर को एक और खास चीज के कारण जाना जाता है और वो है पेठा। जो भी वहां जाता है यह लजीज मिठाई लिए बिना वापस नहीं आता। आगरा का पेठा मुंह में डालते ही घुल जाता है और गजब का स्वाद आता है। क्या आप जानते हैं कि यह किससे बनता है?
आपको जानकर हैरानी होगी कि यह उस सब्जी से बनता है जिसे लोग बहुत कम पसंद करते हैं। पेठा, कद्दू से बनता है। हालांकि यह सफेद कद्दू होता है जिसे स्थानीय भाषा में कुम्हड़ा कहा जाता है। इसे चूने के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है और फिर निकल के आता है स्वादिष्ट पेठा। तमाम मिठाइयों के बीच इस स्वीट डिश का विशिष्ट स्थान है। आईए देखें इसे घर पर कैसे किया जा सकता है तैयार…
सामग्री 
1 किलो कद्दू
500 ग्राम चीनी
1 चम्मच अमोनिया पाउडर
1 चम्मच नींबू का रस
केसर के धागे (सजाने के लिए)
विधि (Recipe)
– सबसे पहले सफेद कद्दू का छिलका छीलकर और बीज अलग करके गूदे को टुकड़ों में काट लें।
– अब कद्दू के टुकड़ों में छेद कर दें। इसके बाद पानी में 1 चम्मच अमोनिया पाउडर भिगोएं और इसमें कद्दू के टुकड़े डाल दें।
– अब एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें कद्दू के पीस डालकर पकाएं।
– ध्यान रहे जब तक ये सॉफ्ट और ट्रांसपेरेंट नहीं हो जाता, तब तक इसे पकाना है।
– इसके साथ ही दूसरे बर्तन में पानी और शक्कर का घोल बनाएं।
– घोल को गैस पर रखकर पकाएं जब तक यह चाशनी का रूप ना ले ले।
– इसके बाद इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और इलायची मिलाएं।
– जब कद्दू के पीस पूरी तरह से पक जाए तो पानी से निकाल लें और चाशनी में भिगोकर रख दें।
– इन पीस को कुछ देर बाद बाहर निकालकर सुखा लें। आपका पेठा तैयार है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक