संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती की मौत

हसनपुर। क्षेत्र के गांव रुखालू में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती की मौत हो गई। दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

गांव रुखालू में खानचंद का परिवार रहता है। उनका पुत्र मिंटू खडगवंशी हरियाणा में मजदूरी करता था। तीन माह पहले वह वहां से एक युवती को साथ लाया था। बाद में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बताया गया कि मिंटू के दो भाई भी हरियाणा में मजदूरी करने गए हुए हैं। पिता सुबह खेत पर गए थे।

शाम को पिता जब घर लौटे तो उन्होंने घर में मिंटू (22) व हजरुन (19) फंदे पर लटके हुए थे और दोनों की मौत हो चुकी थी। यह देख पिता ने शोर मचा दिया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ अरुण कुमार सिंह व कोतवाल विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह भी घटनास्थल पहुंच गए।

अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों शवों को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया, प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक