50 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद(आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 50 लाख रुपए की कीमत की अफीम बरामद की गई है। तस्कर झारखंड से अफीम लाकर अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से दो किलो अफीम बरामद हुई है। उसकी पहचान मुकुल दांगी (27) के रूप में हुई है। आरोपी मूलरूप से झारखंड में चतरा जिले का रहने वाला है। मुकुल दांगी पांचवीं पास है।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसके कुछ जानने वाले अफीम और गांजा की तस्करी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर में करते हैं। उनके साथ आरोपी ने सप्लाई का काम शुरू किया था। जिसके लिए 10 हजार रुपए मिले थे। फिर खुद तस्करी करने लगे। पुलिस पूछताछ में मुकुल दांगी ने बताया है कि वह रांची के आदित्य से माल लेकर बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, गाजियाबाद सहित अन्य शहरों में सप्लाई करता था। वह बसों और ट्रेनों से माल सप्लाई करने जाता था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक