Breaking NewsTop Newsछत्तीसगढ़दिल्ली-एनसीआरभारतराज्य

पूर्व वन मंत्री शिव नेताम का निधन

रायपुर। पूर्व वन मंत्री शिव नेताम का निधन हो गया है आपको बता दें कि शिव नेताम मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में पूर्व वन मंत्री बने और दिग्विजय सिंह के मार्गदर्शन से ही शिव नेताम ने अपनी राजनीतिक सफर को नया मोड़ दिया था। शिव नेताम पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविन्द नेताम के छोटे भाई थे। कांकेर के पूर्व विधायक और कांकेर से ही मध्यप्रदेश सरकार में दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री काल में वनमंत्री रहे। कांकेर जिला गांव दबेना के निवासी थे।

कांकेर जिला और बस्तर संभाग के कद्दावर कांग्नेस नेता औऱ अविभाजित मध्यप्रदेश में कांग्रेस शासन में वन मंत्री रहे शिव नेताम का आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उन्होंने कुछ देर पहले ही अंतिम सांसें ली। एमएमआई अस्पताल से उन्हें मंगलवार को रायपुर से उनके गृह ग्राम बिरनपुर जो कांकेर जिला में है जहां ले जाया जाएगा और वहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कांकेर जिला और बस्तर संभाग के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश शासन में जब कांग्रेस में वन मंत्री रहे शिव नेताम नहीं रहे। 26 दिसंबर को कांकेर के महुरबंदपारा निवास में अटैक आया था जिसके बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में इनका इलाज जारी था। रायपुर से उनके गृह ग्राम बिरनपुर जो कांकेर जिला में है ले जाया जाएगा और वहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें 1990 में केशकाल सीट से चुनाव लडा था। जहां इनको हार का सामना करना पड़ा था। 1993 में अविभाजित मध्य प्रदेश के कांकेर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। दिग्विजय सिंह की सरकार में वन मंत्री बनाए गए थे। हालांकि 1998 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इनके बड़े भाई अरविंद नेताम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक