
रांची: पांचवीं झारखंड विधानसभा के त्रयोदश (शीतकालीन) सत्र की शुरुआत से पहले झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया.

इस अवसर पर झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव एल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया. खिंगटे, कैबिनेट समन्वय विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव सैयद जावेद हैदर ने उनका स्वागत किया.