हिमाचल : बारिश से तबाही, भूस्खलन से शिमला-धर्मशाला हाईवे समेत 452 सड़कें बंद

हिमाचल में बारिश से एक बार फिर भारी तबाही मची है। राज्य में 452 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हैं। दर्जनों गांवों में बिजली गुल है। 1814 बिजली ट्रांसफार्मर व 59 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हैं। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर पहाड़ से लगातार भूस्खलन हो रहा है। चक्कीमोड़ में बार-बार भूस्खलन के कारण हाईवे पर रफ्तार थम रही है। हजारों की संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद रात 12:00 बजे नेशनल हाईवे बंद हुआ। इसके बाद सुबह 6:00 बजे बहाल किया।इसके बाद सुबह 9:00 बजे फिर से पहाड़ी दरक गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। फोरलेन निर्माता कंपनी की ओर से 11:45 पर मलबा हटाकर कुछ वाहनों को निकलना शुरू ही किया था कि 12:10 पर और अधिक मलबा आने से सड़क बंद हो गई। अभी भी फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से सड़क को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। हाईवे पर सेब और अन्य नकदी फसले लेकर मंडियों में जा रहे सैकड़ों ट्रक खड़े हुए हैं। इसी के साथ बसें व अन्य वाहन भी फंसे हुए हैं।
इसके अलावा शिमला शहर का सर्कुलर रोड और कई सड़कें पेड़ गिरने एवं भूस्खलन से बंद हो गई हैं। बिलासपुर में दगसेच के पास पहाड़ी धंसने से शिमला-धर्मशाला हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। शिमला से आने वाले वाहनों को नवगांव से बैरी वाली सड़क से सफर करना होगा। पहाड़ी धंसने से दो मकान भी जमींदोज हो गए हैं। सड़क समेत तीन-चार वाहन मलबे में दब गए हैं।
शिमला शहर में सड़कों की स्थिति
शिमला में संस्कृत कॉलेज के पास सड़क धंस गई है। इसकी वजह से फागली नाभा रोड यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। नेशनल हाईवे घणाहट्टी के पास भूस्खलन व ढांडा के पास पेड़ गिरने से बाधित है। छोटे वाहन हीरानगर,जतोग होकर शिमला भेजा गया। संजौली में भी पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई। वहीं, भूस्खलन के कारण कैपिटल होटल से कैथू अनाडेल तक का सड़क बंद हो गई। जाखू में आरसीसी कंप्यूटर के पास भी भूस्खलन हुआ है। शिमला के टूटीकंडी में निजी बस पर पेड़ गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। ब्यूलिया रोड के पास शोघी मेहली बाईपास भूस्खलन के कारण दोनों ओर से बंद हो गया है।
शिमला का सर्कुलर रोड ठप
हिमलैंड होटल के पास भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इससे बहुमंजिला भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। बसों को टॉलैंड से वापस भेजा जा रहा है। भूस्खलन के चलते खलीनी से टुटीकंडी मार्ग भी बंद हो गया। हाईकोर्ट गेस्ट हाउस के पास पुलिस लाइन कैंथू रोड बंद हो गया है। शहर के विकासनगर में भवन पर देवदार का पेड़ गिर गया है।
धर्मपुर में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। दुकानों और घरों तक पानी पहुंच गया है। बिजली और मोबाइल सिग्नल बंद है। धर्मपुर और सरकाघाट का अन्य जिला से संपर्क कट गया है। निर्माणाधीन एनएच जालंधर-मंडी वाया कोटली दर्जनों स्थानों पर पूरी तरह से बंद है।
कहां कितनी बारिश( मिलीमीटर में)
सुंदरनगर 166.1
सुजानपुर टिहरा 145.5
गोहर 125.0
काहू 124.2
मंडी 115.8
धर्मशाला 87.3
बरठीं एग्रो 83.5
बरठीं 80.2
बदद्वाड़ा 79.2
नादौन 74.0
पालमपुर 67.0
करसोग 65.4
पंडोह 64.0
बिलासपुर सदर 60.8
कंडाघाट 58.0
मशोबरा 55.0
कटौला 54.3
कसौली 52.5
शिमला 50.9
धर्मशाला 46.0


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक