झारखंड

पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट के दो सदस्य गिरफ्तार

 

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के दो सदस्यों को एक नियमित सुरक्षा अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि दोनों को राज्य की राजधानी रांची से लगभग 110 किलोमीटर दूर साहुबेड़ा मोड़ इलाके में दो दिसंबर को पकड़ा गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘माओवादियों से जब वाहन जांच स्थल पर रुकने के लिए कहा गया था तो उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।’’

उन्होंने बताया कि माओवादियों के पास से एक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक