जमीन विवाद में महिला को जलाया, 80 फीसदी से भी ज्यादा जली

रांची: बोकारो में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े के बीच एक महिला पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी गई। महिला 80 फीसदी से भी ज्यादा जल गई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

वारदात बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा की है। बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर अमीशा परवीन नामक महिला के घर से 15-20 लोगों ने हमला किया। इसी दौरान उन पर केरोसिन डाल आग लगा दी गई। पुत्र मुजाब अली ने मां को बचाने की कोशिश की। उसके भी दोनों हाथ झुलस गए हैं।

महिला को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां बर्न यूनिट की व्यवस्था नहीं होने के चलते बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि महिला 80 से 90 फीसदी जल चुकी है। पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक