घरों के ताले तोड़कर गहने व नकदी ले गए चाेर, मामला दर्ज

अलवर। अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के ज्ञान विहार जयपुर रोड पर और विवेकानंद नगर के सेक्टर 4 में सूने मकानों के ताले तोड़ कर चोर नकदी व जेवर ले गए।ज्ञान विहार से चोर 25 हजार रुपए की नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। 3 महीने पहले ही घर में दो बेटों की शादी हुई थी। दोनों बहुओं के जेवर भी चोर ले गए। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। ज्ञान विहार श्याम नगर जयपुर रोड निवासी रोहित सिंह पुत्र अजय ने बताया कि 15 अगस्त को वे अपने गांव चले गए थे। घर कोई नहीं था। 19 अगस्त को वापस लौटे तो मुख्य गेट पर ताला लगा था। लेकिन अंदर के गेट के ताले टूटे मिले।
घर का पूरा सामान बिखरा मिला। अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर चोर 20 से 25 हजार रुपए नकद और जेवर ले गए। मई महीने में शादी हुई थी रोहित ने बताया कि दोनों भाइयों की शादी मई में हुई थी। दोनों भाइयों की पत्नी का जेवर एक ही जगह रखा था। जेवर व नकदी पार हो गया। पूरे घर का सामान बिखरा मिला। कॉलोनी के ही सोनू, राजू, अशोक पर शक जताया है। उनमें से राजू ने फोन कर यह भी पूछा तक अलवर कब तक आएंगे। इसके अलावा भी उन पर शक होने के कई कारण सामने आए हैं। अब पुलिस उसी आधार पर जांच में लगी है। विवेकानंद नगर में भी चोरी अलवर शहर के विवेकानंद नगर सेक्टर चार निवासी रामनरेश ने बताया कि मैं गांव गया था। पीछे से घर में चोरी हो गई। घर से करीब 40 हजार रुपए नकद गए। वहीं चांदी के सिक्के, गणेशजी की प्रतिमा, सोने की चेन व अन्य छोटे मोटे जेवर थे। डेढ़ तोले की सोने की चेन थी। मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। सुबह पड़ोसी ने ताले टूटे होने की सूचना दी है। सीसीटीवी कैमरे देखने दो-तीन लोग नजर आए हैं। जिन पर पूरा शक है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक