सीवर लाइन के 22 फ़ीट गड्ढे में गिरा मजदूर, देखें रेस्क्यू वीडियो

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक मजदूर सीवर के गड्ढे में गिर गया। बताया गया कि सीवर लाइन का पाइप सेट करने के दौरान हादसा हो गया। मजदूर 22 फीट नीचे करीब ढाई घंटे से फंसा हुआ है। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल रेस्क्यू कार्य जारी है। सतना में सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में एक मजदूर गिर गया है। मजदूर गड्ढे के अंदर मलबे में फंसा हुआ है। पिछले करीब एक घंटे से उसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। मजदूर का नाम सुरेंद्र कुशवाहा बताया जा रहा है।

यह हादसा शहर के मारुति नगर क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में हुआ है। जमीन के अंदर मजदूर की लोकेशन लगभग 22 फीट गहराई में है। वह अभी सुरक्षित बताया जा रहा है। उसे बचाने के प्रयास लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार, 4 मशीने उसे बाहर निकालने के लिए आसपास खुदाई कर रही हैं। मजदूर की पहचान नहीं हो पाई है। वह किसी ठेकेदार की कंपनी के माध्यम से आटसोर्स पर काम कर रहा था। ठेकेदार समेत प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद हैं। आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले भी मारुति नगर में ही सीवर लाइन के ट्रेंच में मजदूर गिर गया था और उसके ऊपर मलबा भी भरभरा कर गिर गया था। घंटों की मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाला जा सका था।