प्रियंका गांधी ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की

जयपुर। प्रियंका गांधी ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट मौजूद रहे. इससे पहले सभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने देवनारायण जी मंदिर में जो लिफाफा डाला उसमें 21 रुपए निकले। मैंने टीवी न्यूज में देखा था। अब आप ही बताइए कि एक तरह से यही हो रहा है देश में कि बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। चुनाव के बाद कुछ नहीं मिलता है। ईआरसीपी जुमला भी यही चीज थी। यह सिर्फ नहर प्रोजेक्ट नहीं बल्कि यह पूर्वी राजस्थान के एक दर्जन जिलों को जीवनदान देने वाली गंगा है। इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की भी बात कही थी, मगर अभी ईआरसीपी का पानी तक नहीं आया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज मेरे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि मैं श्री मेहंदीपुर बालाजी, देवनारायण भगवान जी और मीन भगवान के आशीर्वाद से आपके बीच में हूं। यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पास में ही है। सीएम गहलोत से बात की कि सभा के बाद मेहंदीपुर बालाजी जाऊंगी। दौसा ने देश को नवल किशोर शर्मा व राजेश पायलट जैसे नेता दिए। इस पावन धरा से उनको नमन। बहनों! आजकल आपके खेतों में बहुत काम है। आप दिन-रात मेहनत कर रही हैं। फिर भी यहां आईं। धन्यवाद।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं चुनावी राज्यों में जा रही हूं। जहां जहां जाती हूं उस प्रदेश के मजबूती के बारे में बात करती हूं। यह वीरों का प्रदेश है। यहां के वीरों ने बड़े बड़े बलिदान दिए हैं। जब हम सरकार बनाने की बात करते हैं तो यह सोचना जरूरी है कि हम सरकार से क्या चाहते हैं। किसकी सरकार हमारे लिए क्या करेगी यह सोचना जरूरी होता है।
LIVE: राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने अपनी योजनाओं के जरिये जनसेवा की मिसाल पेश की है और जनता के स्वास्थ्य, भोजन व रोजगार के अधिकार को मजबूत किया है।
काम किया दिल से, कांग्रेस फिर सेhttps://t.co/sijS89FcSe
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 20, 2023