नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 1 किलो अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

समराला। छह वर्ष पूर्व पंजाब में काम करने आया एक प्रवासी मजदूर नशे की लत के चलते बड़ा नशा तस्कर बन गया। यह शख्स पिछले तीन साल से पंजाब में बड़े पैमाने पर अफीम की सप्लाई में लगा हुआ था और आज उसे समराला पुलिस ने 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में समराला के डी.एस.पी. वरयाम सिंह व एस.एच.ओ. भिंदर सिंह खंगूड़ा ने बताया कि विशेष नाकाबंदी के दौरान उक्त व्यक्ति को रोककर जब तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। डी.एस.पी. वरयाम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विजेंद्र कुमार पुत्र नंदलाल गांव सेखुपुरा यूपी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति से पूछताछ में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वह 6 साल पहले काम करने के लिए उत्तर प्रदेश से लुधियाना आया था। कुछ समय तक मजदूरी करने के बाद उसने ऑटो रिक्शा चलाना शुरू किया और वहीं से उसे नशे की लत लग गई। इसी दौरान उसकी एक अन्य व्यक्ति से गहरी दोस्ती हो गई और यह व्यक्ति बड़े पैमाने पर उसके लिए अफीम लाने लगा और विजेंद्र कुमार इस अफीम को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने लगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक