
मुंबई ; धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में ऐसी धूम मचाई थी, जिसकी बराबरी उनके बाद कोई एक्ट्रेस नहीं कर पाई। माधुरी ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लोग उनकी एक्टिंग, खूबसूरती और डांस के दीवाने थे। माधुरी ने उस समय के सभी दिग्गज हीरो के साथ काम करते हुए अपनी अदाकारी का जादू चलाया। तीनों खान सलमान, शाहरुख व आमिर और अनिल कपूर के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी।

उनके फैंस आज भी उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। वह गाहे-बगाहे बॉलीवुड के फंक्शंस और टीवी शोज में नजर आ जाती हैं। माधुरी इन दिनों अपनी अपकमिंग मराठी फिल्म ‘पंचक’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह इसका लगातार प्रमोशन कर रही हैं। माधुरी आज मंगलवार (2 जनवरी) को अपने परिवार के साथ मुंबई स्थित बप्पा के दर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की।
बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए वह पति डॉक्टर श्रीराम नेने और बेटों अरिन व रयान के साथ पहुंचीं। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए भी प्रार्थना की। उनका इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माधुरी पूजा करती नजर आ रही हैं। माधुरी ने फ्लोरल अनारकली सूट और नेने व उनके बच्चों ने लाल कुर्ता पहना है। फिल्म ‘पंचक’ 5 जनवरी को रिलीज होगी। इसका निर्माण आरएनएम मूविंग पिक्चर्स ने किया है। शूटिंग कोंकण क्षेत्र में की गई है। माधुरी की पिछली फिल्म आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी ‘माजा मां’ थी।
View this post on Instagram
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।