रेड लाइट एरिया में पड़ा छापा तो दंग रह गए पुलिसकर्मी, महिलाओं ने पत्थर मारे

मुजफ्फरपुर: दीपावली पर बड़े पैमाने पर शराब और जुआ के अड्डे की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। इस दौरान नशे में धुत जुआरियों से पुलिस की झड़प हो गई। महिलाओं को आगे कर पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। इसमें दो पुलिसकर्मियों को चोट आई है। इस दौरान कुछ लोग छत से कूदकर भाग गए।

पुलिस ने चांदनी बिहारी के कोठे पर छापेमारी की थी। सूचना थी कि कोठे पर बड़े पैमाने पर जुआ का अड्डा चल रहा है। छापेमारी के दौरान कई लोग दूसरी मंजिल से बगल की छत पर कूदकर भागने लगे। इसमें दो लोगों को गंभीर चोट आई। इसके बाद रेड लाइट एरिया के लोग आक्रोशित हो गए। छापेमारी टीम से महिलाएं धक्का मुक्की करने लगी।

झड़प के दौरान कुछ युवकों और महिलाओं ने पुलिस टीम पर पत्थर भी चलाए। झड़प की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। इसके बाद तीन युवकों को खदेड़कर दबोचा गया। इसमें शुक्ला रोड के मो. शामिद, मो. सिकंदर और अमन को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि मौके से फरार अन्य आठ पर भी केस किया गया है। नगर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर की गई है। पथराव में दो पुलिसकर्मियों को चोट आई है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक