नींद की कमी से होते है क्या नुकसान

हेल्दी हार्ट को लेकर आप अपने आस-पास बहुत सी बातें सुनते होंगे। क्या खाना चाहिए, क्या पीना चाहिए, कैसी दिनचर्या होनी चाहिए जैसे तमाम टिप्स आपको मिले होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आदतें ऐसी हैं, जिन्हें अपनाने से आप हृदय स्वास्थ्य के जोखिम को रोक सकते हैं। वो है रात की अच्छी। आपने कई बार सुना होगा कि 6 से 8 घंटों की अच्छी नींद आपके शरीर के संपू्र्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इससे आपकी आधी बीमारियों और शारीरिक दिक्कतों में राहत मिल सकती है। दूसरी ओर दिल के लिए भी अच्छी नींद काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं।
एक आरामदायक नींद आपके दिल के लिए कई प्रकार के लाभ प्रदान कर सकती है जबकि एक कच्ची और टूटी हुई नींद इसके विपरीत काम कर सकती है। खराब नींद से दिल के दौरे समेत कई अन्य पुरानी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।
स्लीप फ़ाउंडेशन के मुताबिक, सामान्य, स्वस्थ नींद के दौरान, रक्तचाप लगभग 10-20% तक गिर जाता है और यह हृदय स्वास्थ्य में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। लेकिन जब कोई व्यक्ति रात को ठीक से सो नहीं पाता है, ब्लडप्रेशन रात में नीचे नहीं आ पाता। अध्ययनों में पाया गया है कि रात के समय बढ़ा हुआ रक्तचाप आपके हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ा होता है – जो हृदय रोगों के लिए एक जोखिम कारक है।
इसके अलावा नींद की कमी दिल को कई तरह से प्रभावित कर सकती है। यह हाई ब्लड प्रेशनर का कारण बन सकती है जो स्वयं हृदय रोग और दिल के दौरे के लिए एक जोखिम कारक है। नींद की कमी से धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के जमाव की संभावना अधिक होती है। कोरोनरी धमनियां हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी घटनाओं के जोखिम को बढ़ाती हैं। कम नींद लेने वाले लोगों में लगभग 20-30% तक दिल की विफलता का खतरा बढ़ जाता है। नींद की कमी से मोटापा और उच्च कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ जाता है जो हृदय रोगों का कारण बनता है। रात के समय, बीपी हाई होता है और इसीलिए इसे रात का उच्च रक्तचाप कहते हैं, जिससे दिल के दौरे की घटनाएं बहुत अधिक होती हैं। नींद की कमी के कारण, स्ट्रोक, पक्षाघात और मधुमेह की उच्च घटनाएं भी शामिल हैं।
नींद की कमी दिल को इन 5 तरह से कर सकती है प्रभावित-
1. हार्ट अटैक की संभावना को बढ़ाता है।
2. हार्ट फेल होने की संभावना को बढ़ाता है।
3. हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय रोगों के लिए अन्य जोखिम कारणों के होने की संभावना को बढ़ाता है।
4. पहले से मौजूद कार्डियक स्थितियों को खराब करता है।
5. अस्वास्थ्यकर खाने की आदतें, गतिहीन जीवन शैली और वजन बढ़ना, जो बदले में हृदय पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक