मां सुरकंडा देवी के किए दर्शन करने पहुंचे गणेश जोशी, लिया आशीर्वाद

टिहरी जिले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने सिद्ध पीठ मां सुरकंडा देवी में जाकर पूजा अर्चना की और देश और प्रदेश की सुख शांति के लिए कामना की। इस अवसर पर नेहा जोशी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया वहीं 101 कन्याओं को भोग चढ़ाया गया और उन्हें उपहार भेंट किया गया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मां सुरकंडा देवी के आशीर्वाद से आज वह प्रदेश की सेवा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर है उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश का नेतृत्व करेंगे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि मां सुरकंडा देवी से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है और वह हर वर्ष अष्टमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन करती हैं और आज उन्हें सौभाग्य मिला है कि सुरकंडा देवी मंदिर में आकर उन्हें भंडारे का अवसर मिला है उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा 101 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया है।