गांधी मैदान का गेट गिरने से एक घायल की अस्पताल में मौत

पटना। पटना के गांधी मैदान में बीते बुधवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि गांधी मैदान का गेट नंबर 10 टूटकर अचानक गिर गया। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे थे जिन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहीं अब इसी कड़ी में खबर सामने आई है कि घायलों में से एक व्यक्ति ने गुरुवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांधी मैदान में इन दिनों स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही है। इसी बीच नगर निगम की गाड़ी गांधी मैदान में प्रवेश कर रही थी। तभी इस गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन, नगर निगम की गाड़ी रुकी नहीं और गांधी मैदान का गेट नंबर 10 को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। जिसमें दो लोग बुरी तरह से दब गए और उन्हें इलाज के दौरान नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां एक की मौत हो गई है। वहीं,जिस गाड़ी से गांधी मैदान के गेट में टक्कर लगी है। उस गाड़ी पर नंबर प्लेट तक नहीं है। लेकिन, बड़े अक्षरों में उस गाड़ी पर नगर निगम लिखा हुआ है। अब इस मामले को लेकर पुलिस आगे की करवाई में जूट गयी है। बताया जा रहा हैं की इस टक्कर में गांधी मैदान का गेट नं. 10 उखड़ गया। इस हादसे में दो लोग एक बड़े लोहे के गेट के निचे दब गए। घायलों में एक गार्ड दिलीप पासवान और एक अन्य युवक शामिल है। वहीं, इस घटना के बाद आम लोगों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान घटनास्थल पर गांधी मैदान थाना पहुंची। दोनों घायलों को पीएमसीएच पहुंचाया गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक