
केरल। केरल पुलिस ने असम के एक मूल निवासी को दुष्कर्म के एक आरोप में गिरफ्तार किया है। 52 साल की महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन पहले आरोपी फिरदौस ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हे नजदीकी मेट्रो स्टेशन का रास्ता दिखाता हूं। मैं उसके साथ गई तो रेलवे ओवर ब्रिज के पास उसने मुझे झाड़ियों में फेंक दिया।

इलाका सूनसान था, इसी का फायदा उठाकर उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि महिला रेलवे स्टेशन पर दिहाड़ी मजदूरी करती है। वह अलाप्पुझा जिले की मूल निवासी है। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर।