भारतमध्य प्रदेशराज्य

Narsinghgarh : रजाई में लिपटा मिला महिला का जला हुआ शव, पुलिस की जांच जारी

दमोह। दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी के समीप मजार के पास अज्ञात महिला का रजाई में लिपटा जला हुआ शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मौके पर एसपी सुनील तिवारी, सीएसपी अभिषेक तिवारी, एफएसएल, फिंगरप्रिंट टीम और थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर पहुंचे और नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी से जानकारी ली और घटनास्थल का मुआयना किया।

शव जला हुआ मिला
नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशीता कर्मी ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है, लेकिन शिनाख्ती नहीं हो पाई है। आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है। अज्ञात महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष की बताई जा रही है। वहीं शव के पास रजाई मिली है और शव जला होने के साथ ही सड़ा-गला हुआ है।

सुनसान इलाके में फेंका गया शव
ये अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव को इसी रजाई में लपेटकर इस सुनसान इलाके में फेंका गया है। शव करीब दस दिन पुराना लग रहा है। इधर, एसपी ने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द शिनाख्त करने और इस मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

 

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक