प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर ने अनफॉलो पर एक-दूसरे को डेट किया, जानिए क्या रही वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने काम को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कई बार उनकी पर्सनल लाइफ की वायरल तस्वीरें भी लोगों को पसंद आती हैं। लेकिन इस दिनों उनके परिवार में हो रही खटपट के कारण प्रियंका चोपड़ा मीडिया में छाई हुई हैं। आपको बता दें कि उनके जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर के तलाक की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसी खबर मिल रही है कि दोनों एक दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं। इसके लिए सोफी ने वकीलों से भी बातचीत शुरू कर दी है। इन सबका असर अब सोफी और प्रियंका के रिश्ते पर दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि इन दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनफॉलो कर दिया है।

प्रियंका और सोफी ने किया एक दूसरे को अनफॉलो
मिली जानकारी के मुताबिक, जो जोनस और सोफी टर्नर तलाक ले रहे हैं ऐसी खबरें हर जगह वायरल हो रही है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर इनके परिवार में देखने को मिल रहा है। इसी वजह से प्रियंका और सोफी के बीच भी इसका असर अब दिखने लगा है। आपको बता दें कि ऐसी जानकारी मिली है कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इससे पहले प्रियंका और सोफी के बीच रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं।
अक्सर दोनों को एक साथ पार्टी करते हुए, वेकेशन एन्जॉय करते हुए देखा गया है। लेकिन प्रियंका जोनस फैमिली का हिस्सा हैं तो इसलिए उन्हें भी अप सोफी से दूरी बनानी पड़ेगी, जिसकी शुरुआत उन्होंने इंस्टाग्राम से की हालांकि, सोफी टर्नर ने भी इसके बाद उन्हें अनफॉलो कर दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि दोनों के बीच अब बातचीत पूरी तरह से बंद हो गई है।
सोफी ने तलाक की बताई ये वजह
आपको बता दें कि जो जोनास और सोफी टर्नर ने साल 2019 में शादी की थी। इनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। ये शादी एक तरीके की सीक्रेट (प्रियंका चोपड़ा की बेटी की क्यूट फोटो) शादी रही थी। उनकी दो बेटियां हैं, लेकिन समय के साथ दोनों का रिश्ते खराब हो गया। इसकी जानकारी सोफी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। उन्होंने अपने एक स्टेटमेंट में लिखा था, “चार साल तक हम साथ रहे लेकिन अब दोनों अपनी सहमति से तलाक ले रहे हैं।
ऐसा क्यों है इसके बारे में कई अटकलें हैं, लेकिन ये निजी फैसला है जो हम दोनों ने साथ मिलकर लिया है, उम्मीद करते हैं कि आप भी हमारे इस फैसले का सम्मान करेंगे और किसी तरह की कोई परेशानी हमें या हमारे बच्चों को नहीं होने देंगे।
दो बेटियों के माता-पिता हैं जो और सोफी
भले ही इन दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं लेकिन अभी भी वो अपने बच्चों की केयर अच्छे से कर रहे हैं। बता दें कि सोफी ने अपनी पहली बेटी (प्रियंका चोपड़ा के लाइफ सीक्रेट) को साल 2020 में जन्म दिया था। वहीं दूसरी बेटी को साल 2022 में जन्म दिया। हालांकि इस कपल ने अभी तक अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है।