
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर और कोहरा जारी है। वीडियो लोधी रोड की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक नए साल में लोगों को अधिक ठंड का अनुभव हुआ और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर और कोहरा जारी है। वीडियो लोधी रोड से है। pic.twitter.com/w3eTjCYdou
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2024
इसके अलावा, कई अन्य राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना भी जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ये जानकारी दी। इसके मुताबिक, 5 से 11 जनवरी तक तापमान में गिरावट की उम्मीद कर सकते हैं। मौसम में इस बदलाव से कुछ उत्तर भारतीय राज्यों में शीत लहर की स्थिति पैदा होने का अनुमान है।
आईएमडी के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “5 से 11 जनवरी के दौरान, हम रात के तापमान में गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं, इससे मध्य भारत के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति पैदा हो सकती है। दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा, जिससे विशेष रूप से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्सों, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और हरियाणा और राजस्थान के क्षेत्रों में ठंड की स्थिति बनी रहेगी। इन क्षेत्रों में 5 से 11 तारीख तक हम शीत लहर की स्थिति की उम्मीद कर सकते हैं।”