
द्वारका: गुजरात में द्वारका के नागेश्वर रोड पर रूक्मणि मंदिर के पास नंदगांव में आहीर समाज की महिलाओं ने अखिल भारतीय महारास संगठन के कार्यक्रम में रिकार्ड बनाया। रविवार सुबह 37 हजार से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्रों में सज-धज कर आहीराणी महारास किया। देश-विदेश के हजारों लोग इस अनोखे कार्यक्रम में शामिल हुए। इस देखने अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दुबई के लोग पहुंचे।

#WATCH | Gujarat: 37000 women from the Ahir community performed Maha Raas in Dwarka pic.twitter.com/Ta19lRhhiR
— ANI (@ANI) December 24, 2023