मध्य प्रदेश

चिकित्सक दंपति ने घर में किया आत्महत्या

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार को एक चिकित्सक दंपति ने कर्ज के बोझ के कारण अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

अनुसार बीना पुलिस थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने कहा कि दोनों चिकित्सक (बलबीर और मंजू कैथोरिया) जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर बीना शहर के नंदन कॉलोनी में स्थित अपने घर में मृत पाए गए।

उन्होंने बताया कि दंपति का बेटा, जो शहर से बाहर पढ़ाई कर रहा था, जब आज सुबह घर लौटा तो उसने शवों को देखा। अधिकारी ने बताया कि बलबीर को छत के पंखे के जरिये लगाए गए फंदे से लटका पाया गया, जबकि उनकी पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा था।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की मौत कोई जहरीला पदार्थ खाने या इंजेक्शन लगाने से हुई है। अधिकारी ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दंपति ने बताया है कि वे बकाया कर्ज से परेशान हैं।

 

अधिकारी ने बताया कि मृतक राज्य स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि बलबीर कुरवाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे जबकि मंजू सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक