मॉडल ने हिंदू दोस्त को बर्थडे पर दी बधाई, तो मिल रही रेप और हत्या की धमकी

मुंबई। मुंबई में रहकर मॉडलिंग करने वाली रांची की एक मॉडल ने अपने एक हिंदू दोस्त के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया तो कट्टरपंथी को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि वे उसे रेप और मर्डर की धमकी दे रहे हैं।

उसके पिता को भी रांची से घर छोड़कर जाने को कहा जा रहा है। उसे अपशब्द कहे जा रहे हैं। मॉडल ने इसे लेकर मुंबई साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित मॉडल का कहना है कि कॉलेज में साथ पढ़ने वाले एक दोस्त का एक महीना पहले जन्मदिन था। वह उसे छह साल से जानती है। इस मौके पर उसने उसे बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर स्टोरी लगाई थी। इसके बाद से ही वह कट्टरपंथियों के निशाने पर है। उसे काफिर बताया जा रहा है।

कुछ लोग उसकी फोटो को गलत तरीके से वायरल कर रहे हैं। हर रोज रेप से लेकर हत्या तक की धमकी दी जा रही है। उसके पिता का नंबर वायरल कर दिया गया है, जिस पर रोज कई धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उन्हें कहा जा रहा है कि बेटी काफिर हो गई है, इसलिए उन्हें सोसायटी में रहने का हक नहीं है। बेहतर यही है कि घर छोड़कर चले जाएं। यह सब अबू तल्हा नाम का एक व्यक्ति द्वारा शुरू किया गया था। उसने इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर उसे धमकियां देनी शुरू की।

‘सेव मुस्लिम गर्ल्स’ और ‘इस्लामिक वर्ल्ड’ जैसे कई अन्य नाम वाले ग्रुप द्वारा उनकी फोटो शेयर की जा रही है। हालत यह है कि उसकी मां डिप्रेशन में चली गई हैं। पिता परेशान हैं। इधर, रांची की साइबर पुलिस का कहना है कि इस संबंध में उसके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक