Top Newsदिल्ली-एनसीआरभारत

दिल्ली में बढ़ती जा रही ठंड, वीडियो शेल्टर होम की

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं और गलन भरी ठंड से अब घरों के अंदर भी हाथ-पांव सुन्न होने के साथ ही हाड़ तक कांपने लगे हैं। दिल्ली में शुक्रवार को दिनभर सूरज के दर्शन न होने से लोग भीषण ठंड से ठिठुरते नजर आए। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार के लिए कोल्ड-डे की घोषणा करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को सुबह के समय बेहद घना कोहरा छाए रहने के भी आसार हैं। रविवार को भी कोल्ड-डे रहने के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, धूप निकलने के बावजूद शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक ठिठुरन बनी रही। राजधानी का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। इसे गंभीर शीत दिवस की श्रेणी में माना जाता है। न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। एसपीएस मयूर विहार दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लोधी रोड का अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक