जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स बन रहे है आपके लिए समस्या, आजमाए ये बेहतरीन घरेलू नुस्खे

अक्सर देखा जाता है कि समय के साथ या प्रेगनेंसी के बाद बॉडी में खिंचाव के चलते महिलाओं की स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स बनने लग जाते हैं। ये स्ट्रेच मार्क्स महिलाओं के लिए बड़ी समस्या बनते है और उनकी खूबसूरती को कम करते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाऐं बाजार में मिलने वाले कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन उनसे भी इतना फायदा नहीं मिल पाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए है जिनकी मदद से आसानी से इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।
एलोवेरा जेल
आपकी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर करने में एलोवेरा जेल भी बहुत कारगर होता है। आप इसको स्ट्रेच मार्क्स वाले स्थान पर लगाएं तथा 15 मिनट बाद उस स्थान को पानी से साफ़ कर लें। कुछ ही हफ़्तों में आप इस समस्या से छुटकारा पा जाएंगी।
अंडा
अंडा की स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को जल्दी ख़त्म कर देता है। इसके लिए आप अंडे का सफ़ेद भाग स्ट्रेच मार्क्स वाले स्थान पर लगाएं तथा उसको सूखने के लिए छोड़ दें। जब वह सूख जाए तो आप पानी से उस स्थान को साफ़ कर वहां पर जैतून के तेल की मालिश कर दें। कुछ ही हफ्ते में आप स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से निजात पा सकती हैं। इस प्रकार से आप ये घरेलू नुस्खे अपनाकर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को ख़त्म कर सकती हैं।
आलू
आलू हमारे घर में आसानी से मिल जाता है। यह स्ट्रेच मार्क्स की प्रॉब्लम को दूर करने में बहुत लाभदायक होता है। आप आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। उसके बाद आप इस रस को अपनी स्ट्रेच मार्क्स वाले स्थान पर तीन हफ्ते तक लगातार लगाती रहें। आपको जल्दी ही इस समस्या से राहत मिल जाएगी।
तेल की मसाज
यदि आप तेल की मसाज को स्ट्रेच मार्क्स वाले स्थान पर करती हैं तो इस समस्या से आसनी से छुटकारा पा सकती हैं। आप जैतून, अरंडी या नारियल के तेल का यूज मसाज करने में कर सकती हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक