ट्रक ने निगमकर्मी को कुचला, ऑन द स्पॉट डेथ

बिलासपुर। बिलासपुर में नगर निगम के एक कर्मचारी की कचरा गाड़ी में दबने से मौत हो गई। निगम कर्मी अपनी बाइक से लौट रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर गया। इसी दौरान पीछे से डंपर ने उसे चपेट में लिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। सिविल लाइन क्षेत्र के इमलीपारा में रहने वाला देवानंद कश्यप (50) नगर निगम में पदस्थ था। बुधवार को दोपहर वह किसी काम से सरकंडा के लोधीपारा गया था। जहां काम निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से इमलीपारा स्थित घर लौट रहा था।
उसकी बाइक लोधीपारा में राधाकृष्ण मंदिर के पास पहुंची थी। उसी समय तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वो बाइक समेत सड़क पर गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ, उसी दौरान नगर निगम की कचरा गाड़ी भी तेजी से आ रही थी और निगम कर्मी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर के जरिए मृतक की पहचान नगर निगम कर्मी देवानंद के रूप में की। फिर उसके परिजन को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक