धर्म-अध्यात्म

Saturn and Jupiter : 2024 में इन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है शनि और गुरु की स्थिति

साल के आखिर में गुरु अपनी स्थिति में बदलाव करने वाले हैं। कल यानि 31 दिसंबर के दिन देवगुरु बृहस्पति चाल परिवर्तन करने जा रहे हैं। वहीं, शनि देव अपनी ही राशि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। दोनों ही ग्रहों की स्थिति जब शुभ होती है तो व्यक्ति का जीवन आनंदमय हो जाता है। गुरु मेष राशि में ही मार्गी होने वाले हैं। इसलिए आइए जानते हैं 2024 में किन राशि के जातकों के लिए शनि और गुरु की स्थिति फायदेमंद साबित हो सकती है-

मिथुन राशि
शनि और गुरु की स्थिति मिथुन राशि की जातकों के लिए शुभ रहने वाली है। बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट होगा। इस दौरान सेहत भी अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।

मेष राशि
गुरु मेष राशि में विराजमान रहकर भाग्य भाव पर दृष्टि डालेंगे। गुरु की शुभ स्थिति के चलते आपको हर काम में सफलता मिलेगी। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना शुभ रहेगा। शनि आपकी 11वें भाव पर दृष्टि डालेंगे और अपनी कृपा दृष्टि बरसाएंगे। ऐसे में आप हष्ट-पुष्ट रहेंगे और तनाव के कम ही शिकार होंगे।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि और गुरु की चाल शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है। हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे। करियर लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो ज्यादा दिन तक नहीं रहेंगी। आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक