देव दीपावली पर करें ये उपाय जीवन जीवन की सभी बढ़ाये होगी दूर

ज्योतिष न्यूज़  : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है जो कि बेहद ही खास होता है इस दिन सभी देवी देवता स्वर्ग से धरती पर आते हैं और दीपावली का पावन पर्व मनाते हैं।

मान्यता है कि इस दिन दीपक जलाने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है इस बार देव दीपावली का त्योहार 27 नवंबर दिन सोमवार को पड़ रहा है ऐसे में इस दिन पूजा पाठ के साथ ही अगर कुछ विशेष उपायों को अपनाया जाए तो जीवन से पैसों की तंगी दूर हो जाती है और लक्ष्मी जी का घर में सदा वास होता है, तो आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं।

देव दीपावली के खास उपाय—
ज्योतिष अनुसार देव दीपावली के शुभ दिन पर घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और प्रभु की प्रतिमा के समक्ष तुलसी के 11 पत्तों को एक पीले वस्त्र में बांधकर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन की किल्लत हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

इस दिन आटे के बर्तन में तुलसी के 11 पत्ते डालें। इसके बाद इस आटे का दान कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन से रोग दोष दूर हो जाता है और सकारात्मकता का संचार होता है। कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और साथ ही विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ भी करें। ऐसा करने से जीवन की सभी दुख बाधाएं दूर हो जाती है और खुशहाली आती है।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक