
मोतिहारी। जिले में अपराधियों ने किसान नागेंद्र सहनी (45) की बेरहमी से हत्या कर दी है। नागेंद्र के सिर पर वार कर अपराधियों ने उसकी बायीं आंख निकाल ली । घटना थाना क्षेत्र के उझीलपुर गांव की गुरुवार रात की है। नागेंद्र घर से अलग आम के बागीचे में गोआस (मवेशी घर) बनाकर भैंस पालता था और बगीचे की रखवाली करता था।

गुरुवार रात घर से खाना खाकर अपने गोआस पर गया था। वहां घर में रखी चारपाई पर गेट बंद कर सो गया। अपराधियों ने गेट तोड़कर चारपाई पर सोये नागेंद्र सहनी के हमला कर दिया। घर के अंदर गिरे खून से लगता है कि आपस में हाथापाई भी हुई होगी। हत्या के बाद अपराधियों ने किसान की आंख भी निकाल ली।
शुक्रवार सुबह जब घर के लोग गोआस पर गए तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है। नागेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा है। घटना की सूचना लोगों ने थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोतिहारी भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह से बताया कि हत्यारों ने मृतक की बायीं आंख निकाल ली है। परिजनों ने अभी आवेदन नहीं दिया है।
नागेंद्र सहनी की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिवार में पांच पुत्र व एक पत्नी है। जिसमें एक पुत्र की शादी हो चुकी है। वह मज़दूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घर से कुछ दूरी पर गांव के ही एक व्यक्ति का बागीचा है। बागीचा का देख रेख वह करता था। उसी बागीचा में गोआस बनाकर रहता था। गोआस पर ही भैंस पालता था। मज़दूरी व भैंस का दूध बेच कर परिवार का खर्च चलता था।
रोज रात में घर से खाना खाकर गोआस पर ही सोता था। मृतक की पत्नी रम्भा देवी ने बताया कि उसी के गांव के ही एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले से कई बार उसके पति को जान मारने की धमकी दिया था लेकिन उसपर हमलोग ध्यान नहीं दिए आखिर घटना हो ही गयी। पूछने पर की धमकी क्यों देता था तो पत्नी ने बताया कि उसके परिवार के लोग बागीचा में नुकसान करते थे जिसका उसके पति विरोध करते थे। इसी को लेकर वह कहता कि तुम लोग रखवाली छोड़ दो नहीं तो एकएक को सलटा दूंगा। मेरे पास पैसा बहुत है। मृतक की पत्नी ने पुलिस प्रशाशन से न्याय की मांग की हैं।