प्रदर्शनकारियों ने विधायक का घर फूंका, बाल-बाल बचे MLA

मुंबई: मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक होता नजर आ रहा है। सोमवार को बीड़ में एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। पत्थरबाजी के बाद भीड़ ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों की इस हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। भीड़ ने विधायक के माजलगांव स्थित आवास पर जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद वाहनों के साथ ही घर के बाहरी परिसर को भी आग के हवाले कर दिया।

प्रकाश सोलंके माजलगांव से ही विधायक हैं। एनसीपी में फूट के बाद वह अजित पावर के साथ हैं। वह मराठा समुदाय से ही आते हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों ने किसी राजनेता पर इस तरह का अटैक किया है। बता दें कि मराठा समुदाय लंबे समय से अपने लिए अलग से सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग कर रहा है।

मराठा प्रदर्शनकारियों की हिंगोली से सांसद हेमंत पाटिल के साथ भी बहस हो गई। बीड़ और हिंगोली दोनों ही मराठवाड़ा में ही हैं। इस इलाके में मराठा आंदोलन बेहद मजबूत है। कई गांवों में ऐलान कर दिया गया है कि वहां किसी भी राजनेता को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं मनोज जरांगे पाटिल ने एक बार फिर अनिश्चितकालीन भख हड़ताल शुरू कर दी है। वह 22 अक्टूबर से फिर से अनशन पर बैठे हैं। वहीं बीते कुछ सप्ताह में मराठा समुदाय के कई लोगों ने खुदकुशी भी कर ली है। इस तरह से मराठा आंदलोन अब हिंसा के रास्ते पर निकल पड़ा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक