एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां की अध्यक्षता में वार्षिक उत्सव मनाया गया
अनुष्का मेहता साल की सर्वश्रेष्ठ छात्रा बनीं

कुल्लू: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार में एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां की अध्यक्षता में वार्षिक उत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्या सुनीता ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलना और अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए ताकि उनका ज्ञान बढ़े। उन्होंने सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को 11000 रुपये की राशि प्रदान की. विद्यार्थियों ने कुलवी नाटी व अन्य मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि राम सिंह मियां ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किये, जिसमें बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार अनुष्का मेहता को दिया गया। ईशा और नैन्सी को प्रेम सुख डोगरा छात्रवृत्ति के रूप में 5000 रुपये दिए गए। वही बाजार विधानसभा क्षेत्र के 110 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किये गये। कक्षा 10 की छात्रा शिवानी को राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए और टार्जन नेगी को राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सम्मानित किया गया।
