
उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय मथुरा भ्रमण के दौरान शनिवार को मथुरा के प्राचीन मंदिर बगलामुखी पीतांबरा मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां बगलामुखी से प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की है।

मथुरा में माँ बगलामुखी के प्राचीन मंदिर में पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर माता से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की। pic.twitter.com/eLmYVVDJJV
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 30, 2023