मध्य प्रदेश

जीवदया से जुड़े बच्चों को किया पुरुस्कृत

थांदला। जीवदया के संस्कार जैन दर्शन के प्राण है जिसे परम्परागत तरीके से जैन धार्मिक पाठशाला व समय समय पर होने वालें धार्मिक सांस्कृतिक व परपरागत उत्सव को जीव दया से युक्त आराधना से मनाने की प्रेरणा गुरुभगवंतों व स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा दी जाती है। ऐसे ही देश के प्रमुख संस्कृतिक पर्व दीपावली पर जब वीर प्रभु महावीरस्वामी का निर्वाण कल्याणक व गौतमस्वामी का केवलज्ञान कल्याणक पर बच्चों को जीवदया का महत्व समझाते हुए पटाखे नही फोड़ने का संकल्प दिलाया।
ऐसे में क्वीना चौपड़ा, तोषानी चौपड़ा सहित 15 से अधिक बच्चों ने दीपावली पर जीवदया धर्म अपनाते हुए पटाखें नही फोड़ने का संकल्प लिया। अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक एवं महिला परिषद द्वारा सभी बच्चों का सम्मान कर उन्हें पुरुस्कृत किया गया। सभी बच्चों को राष्ट्रीय कार्यालय से आया उपहार भी भेंट किया गया। इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ उमेश पीचा, रमणलाल मुथा, तेजेश कटारिया महिला परिषद की प्रदेश कार्यकारीनी सदस्य पूर्णिमा रूपेश पोरवाल, सुशीला मुथा, प्रतिभा लोढ़ा आदि ने संस्कारित बच्चों की प्रसंशा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक