भारतराजस्थानराज्य

Jaipur : मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री, सिटी पार्क में लोगों से मुलाकात, ‘‘फिट इंडिया‘‘ संकल्प को साकार

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने घने कोहरे और ओस के बीच अलसुबह जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक किया। उन्होंने वॉक के साथ लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया।

इस दौरान अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग पहले तो आश्चर्यचकित हुए, फिर उनके साथ ही कदमताल मिलाते हुए वॉक करने लगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि नववर्ष की सुबह प्रधानमंत्री जी ने ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम के 108वें संस्करण में भी फिट रहने का संदेश दिया था। इसलिए हर व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

 

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक