दंतैल हाथी ने महिला को कुचला, दर्दनाक मौत

जशपुर। जान बचाने के लिए घर से निकल कर भाग रही महिला को पटक कर हाथी ने कुचल कर मार डाला। घटना जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के देवरी गाँव की है। बुधवार की रात करीबन 11 बजे गांव में एक दंतैल हाथी अचानक आ धमका और मकान तोड़ने लगा इसी दौरान गांव में अफरा तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग घर छोड़ कर भागने लगे उसी समय देवरी निवासी सुमति बाई पति मंजन राम उम्र 50 वर्ष को दंतैल ने दौड़ा कर कुचल कुचल मार डाला। घटना की सूचना पर,वन विभाग की टीम मौके में पहुंच गई है। बताया जा रहा है की दंतैल हाथी पास के जंगल में डेरा जमाया हुआ है। वन विभाग ने स्थानीय रहवासियों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।
जिले में हाथियो के हमले मे जनहानि की यह पांचवी घटना है। इस घटना से एक दिन पहले बगीचा थाना क्षेत्र मे बेटी से मिल कर परिवार सहित घर लौट रही महिला को हाथी ने मक्के की खेत मे कुचल दिया था। इसके अतिरिक्त तपकरा और कुनकुरी वन परिक्षेत्र मे इस तरह की घटना हो चुकी है। देवरी मे घुस आए लोनर एलीफेट ने तीन घरो को भी क्षति ग्रस्त किया है। जानकारो के अनुसार दल से अलग हुआ हाथी, अधिक आक्रमक होता है। इस हाथी सम्पत्ति और जान को अधिक नुकसान पहुँचता है। जानकारो के अनुसार हाथियो के दल द्वारा नर हाथी को एक समय सीमा के बाद दल से अलग कर दिया जाता है। अकेलेपन के कारण दल से अलग हुआ हाथी आक्रमक हो जाता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक