सड़क हादसे में एक युवक की मौत

कुराली। गांव सिसवां के नजदीक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान सौदागर सिंह निवासी बनमाजरा के रूप में हुई है। वह फौज में सिपाही था और छुट्टी पर आया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सौदागर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव फतेहगढ़ के नजदीक मोटरसाइकिल रोक कर फोन पर बात करने लगा तो पीछे से आ रही टाटा सफारी ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक रणधीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
