कुएं में गिरा तेंदुए का बच्चा, देखें रेस्क्यू का वीडियो

मेरठ। राधना के जंगल में शेखमीर वाले रास्ते पर बीती रात एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। सुबह गन्ना काटने पहुंचे ग्रामींणों को कुएं में अद्भुत जानवर की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण कुएं पर पहुंचे तो उसमें पड़ा तेंदुआ गुर्राते हुए बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था। ग्रामींणों ने वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। रेसक्यू के लिए आगरा से टीम बुलवाई जा रही है। बुधवार को राधना के जंगल में शेखमीर वाले रास्ते पर कुछ ग्रामींण अपने खेतों में गन्ना काट रहे थे। तभी उन्हें अद्भुत जानवर की आवाज सुनाई दी। बकौल ग्रामींण पहले तो उन्होंने आवाज को अनसुना कर दिया। लेकिन लगातार देर तक गुर्राहट आने पर वे उस तरफ चले।

मेरठ
कुएं में तेंदुआ देखे जाने से मचा हड़कंपतेंदुए को देखने को उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
तेंदुआ गिरने की सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचा
तेंदुए को पकड़ने के लिए तैयारी कर रहा विभाग
थाना किठौर के गांव राधना के जंगल का मामला pic.twitter.com/Cs4LgrD5DT
— VijayRaja (दैनिक जनवाणी) (@rajamrt176) December 27, 2023
थोड़ी दूर चलने पर गांव के ही मनसाद के कुएं से आवाज का आभास हुआ। ग्रामींणों ने वहां जाकर देखा तो कुएं में तेंदुआ गिरा था जो गुर्राते हुए निरंतर निकलने का प्रयास कर रहा था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन दारोगा आकाश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामींणों को हटाते हुए कुएं पर जाल लगाया। तत्पश्चात उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। रेंजर हरज्ञान सिंह का कहना है कि परीक्षितगढ़ रेंज से एक टीम मौके पर भेजी गई है। रेसक्यू के लिए आगरा से विशेष टीम को बुलवाया जा रहा है। कुएं में तेंदुआ गिरने की खबर राधना में फैली तो देखने के लिए ग्रामींणों का हुजूम उमड़ा रहा। बच्चे, बूढ़े, नौजवान सब तेंदुए के दीदार को उतावले रहे। कई युवा कुएं में तेंदुए की वीडियोग्राफी करते दिखे। जिनको वनकर्मी हटाते-भगाते रहे।