आर्यन के जन्मदिन पर सुहाना ने ऐसे दी बधाई

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज सोमवार (13 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 26 साल के हो गए हैं। आर्यन को चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी बहन सुहाना खान ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। सुहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें बहन-भाई अपने डॉगी के साथ नजर आ रहे हैं।

सुहाना ने लिखा, “मेरे बड़े भाई और सबसे अच्छे दोस्त को जन्मदिन की बधाई।” सुहाना ने इसके साथ ही बताया है कि ये साल 2022 की उनकी सबसे खूबसूरत यादें हैं। सुहाना ने पिछले साल भी आर्यन के जन्मदिन पर सेम फोटो और सेम पोस्ट शेयर की थी। उल्लेखनीय है कि आर्यन पिछले कुछ वक्त से ‘स्टारडम’ वेबसीरीज को लेकर सुर्खियों में हैं।
आर्यन सीरीज में हीरो के बजाय डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करेंगे। ‘स्टारडम’ 6 एपिसोड की होगी। इसकी बैकड्रॉप स्टोरी में फिल्म इंडस्ट्री को दिखाया जाएगा। आर्यन ने इसकी स्टोरी भी लिखी है। दूसरी ओर, सुहाना भी जल्द ही ‘द आर्चीज’ फिल्म के साथ एक्टिंग करिअर का आगाज करने वाली हैं। यह 7 दिसंबर को रिलीज होगी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक