Amroha accident : बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी ,उछलकर ओवरब्रिज से नीचे गिरी महिला की मौत पति बेटी गंभीर

Amroha accident : तेज रफ्तार कार के चालक ने जलीलपुर बक्काल के रहने वाले बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे बबीता (30) हवा में उछलकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।पति और पांच वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल पिता-पुत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। यह हादसा बुधवार की रात अतरासी रोड स्थित ओवर ब्रिज पर हुआ। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव इमली वाली मढ़ैया में किसान नरेश कुमार का परिवार रहता है।

उनकी भतीजी बबीता की शादी कई साल पहले थानाक्षेत्र के गांव जलीलपुर बक्काल में रहने वाले सत्येंद्र सैनी के साथ हुई थी। उनकी पांच साल की एक बेटी तानी भी है। बुधवार की रात करीब दस बजे सत्येंद्र सैनी और पत्नी बबीता अपनी बेटी तानी के साथ इमली वाली मढ़ैया आ रहे थे। तीनों एक बाइक पर सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज पर पहुंची। तभी सामने से आ रही कार के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बबीता हवा में उछलकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी। जबकि सत्येंद्र सनी और उनकी बेटी तानी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। अमरोहा नगर और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल सत्येंद्र और बेटी तानी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा देहात थाना क्षेत्र में हुआ था, इसलिए वहां की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में बबीता के चाचा नरेश कुमार की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।