पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक

अररिया। अररिया में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नरपतगंज फारबिसगंज एनएच 57 की है।
मृतकों की पहचान सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी 29 वर्षीय सुनील कुमार और जीवछपुर महेशपुर के रहने वाले 55 वर्षीय अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों जोगबनी से बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी नरपतगंज थाना क्षेत्र स्थित पुल से बाइक समेत दोनों नीचे जा गिरे।
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तबतक दोनो की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक