लोकहित अधिकार पार्टी की महा अधिवेशन की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

वाराणसी। लोकहित अधिकार पार्टी का उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर महा अधिवेशन की कार्यकारिणी की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति भवन सभागार, रथयात्रा, वाराणसी में सम्पन्न हुआ। महा अधिवेशन में लोकसभा की 70 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। जिसमें झारखण्ड, बिहार, छत्तीसगढ़ राज्यों में संगठन मजबूती से कार्य कर रही है। अब उत्तर प्रदेश में भी पार्टी जल्द से जल्द संगठन को मजबूत करेगी। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने बताया कि देश-प्रदेश में पिछड़ा वैश्य, अति पिछड़ी जातियों, दलितों, महादलितों, गरीब स्वर्ण और पसमान्दा मुसलमानों की स्थिति दिन प्रतिदिन चिंताजनक होती जा रही है। आजादी से लेकर अब तक लम्बी-चौड़ी बातें तो बहुत की गयी। लेकिन जमीनी स्तर तक हकीकत सबके सामने हैं। जिसके उत्थान व विकास की सख्त आवश्यकता है। गुप्ता ने कहा कि पिछले 3 दशकों से देश में लागू नई आर्थिक नीतियों ने उन्हें प्रदत्त संवैधानिक आरक्षण का भी एक तरह से गला घोंट दिया है, सरकारी क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर लगातार कम होते जा रहे हैं। निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करवाने के प्रति कोई भी दल संजीदा नहीं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जनहित मुद्दों, स्थानीय मुद्दों आदि के नजरियें से एक बड़ी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। जब तक सांसद, विधायक, विधानमंडल, जिला स्तर से लेकर सरकार में हमारे प्रतिनिधित्व नहीं बढ़ेंगे।
तब तक हम लोग अपने अधिकारों व दूरागामी हितों से जुड़े कोई भी कानून नहीं बनवा पाएंगे। गुप्ता ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर में जाकर सदस्यता अभियान जोरों से चलाने पर जोर दिया और पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया। जिससे लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जा सकें। महा अधिवेशन में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया जो मुख्य रूप से इस प्रकार है – तेज बहादुर गुप्ता मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक, प्रेमनाथ प्रसाद- राष्ट्रीय संरक्षक, अजय साहू- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वांचल प्रभारी), केशव कुमार गुप्ता- राष्ट्रीय संगठन मंत्री, रमाशंकर साहू- राष्ट्रीय संगठन मंत्री, खेम करण साहू- राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, श्रीमती कुसुम साहू- कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती शिवा गुप्ता- कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, मध्यांचल (लखनऊ) महिला प्रकोष्ठ, पंकज कुमार- प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ), उ.प्र., प्रो. उदय प्रताप यादव- प्रदेश महासचिव (युवा प्रकोष्ठ), ब्रजेन्द्र सिंह- प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) उ.प्र. एवं अन्य पदाधिकारी का मनोनयन किया गया एवं संगठन सम्बन्धी जिम्मेदारी सौंपी गयी। महा अधिवेशन में मुख्य रूप से डॉ. जगन्नाथ प्रसाद- राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय कानू अध्यक्ष बिहार सतीष गांधी- राष्ट्रीय महासचिव, अजय गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, देवकुमार (राजू)- A समाजसेवी, गोविन्द गुप्ता- समाजसेवी, अरविन्द राय, सोनेलाल साहू, ओम साहू, गोंडा एवं सैकड़ों पदाधिकारी, समाजसेवी, कार्यकर्तागण मौजूद रहे एवं वक्तव्य दिये।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक