सेना और प्रशासन ने अग्निवीर सेना भर्ती रैली को लेकर किए पुख्ता इंतजाम

चंपावत: यह जानकारी देते हुए भर्ती केंद्र पिथौरागढ़ के निर्देशक कर्नल मेलगे राहुल एन ने बताया की भर्ती में प्रतिदिन 1000-1500 अभियर्थी दौड़ में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पूरी भर्ती में कुल 4355 अभ्यर्थियों की दौड़ की जा रही है। सेना भर्ती के लिए दसवीं की अंकतालिका, 12वीं की अंकतालिका, मूल निवास प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, एनसीसी प्रमाण पत्र, रिलेशन प्रमाण पत्र, गजट प्रमाण पत्र, राज्य/राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना होगा।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे ने उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, लेफ्टिनेंट कर्नल वीपी भट्ट (सेवा निवृत), एसडबल्यूबी, जेडएसडबल्यू को नोडल अधिकारी नामित करते हुए भर्ती स्थल का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती के दौरान पेयजल के लिए वॉटर
टैंकर की व्यवस्था, सफाई कर्मियों की व्यवस्था, एम्बुलेंस, बिजली और मेडिकल टीम को उपस्थित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक