ऑनलाइन सुपारी देकर करवाई पत्नी की हत्या, 3 लोगों ने किया रेप

फतेहपुर। हत्या उसके पति छोटू लोधी ने कराई थी। दुबई में जॉब कर रहे छोटू ने 3 लाख रुपए की ऑनलाइन सुपारी अपने चचेरे भाई ननकू लोधी को दी। ननकू और 2 लोगों ने भाभी से रेप किया, फिर उसे मार डाला। 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पति को पत्नी पर शक था कि उसके जेठ से अवैध संबंध हैं। एक निर्माणाधीन मकान के टैंक से शनिवार सुबह एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस मृतका की पहचान कराने में जुटी है।

ललौली थाना क्षेत्र दसवां मील टोल प्लाजा के पास एक मकान का निर्माण हो रहा है। बगल में शौचालय के लिए एक टैंक बनाया गया है। शनिवार सुबह जब मजदूर काम के लिए वहां पहुंचे तो देखा तो टैंक में भरे पानी में एक महिला का नग्न अवस्था में शव उतरा रहा था। इसकी खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुुंच पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Update
ये हत्या उसके पति छोटू लोधी ने कराई थी। दुबई में जॉब कर रहे छोटू ने 3 लाख रुपए की ऑनलाइन सुपारी अपने चचेरे भाई ननकू लोधी को दी।
ननकू और 2 लोगों ने भाभी से रेप किया, फिर उसे मार डाला। 4 आरोपी अरेस्ट हैं।
पति को पत्नी पर शक था कि उसके जेठ से अवैध संबंध हैं। https://t.co/ufCEGa7Uw2 pic.twitter.com/mxpYudHgZ3
— Mobin LLB (@immobink) January 23, 2024
थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष होगी। शव की पहचान के लिए जिले के साथ पड़ोसी जनपद बांदा पुलिस को भी जानकारी दी गई है। जल्द पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोग रेप के बाद महिला की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।